3 अप्रैल विशेष करेंट अफेयर्स

3 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1856 – यूनान के रोडोस द्वीप समूह में चर्च में हुए बारुद धमाके में चार हजार लोगों की मौत हुई।
  • 1933 – विश्व की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उडान भरी।
  • 1942 – जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
  • 1943 – भारतीय सेना चिकित्सा कोर का गठन हुआ।
  • 1949 – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1952 – संसद में राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्थायी सदन के रूप में राज्यसभा की स्थापना 1952 में की गयी थी।
  • 1973 – 3 अप्रैल 1973 को 8 लाख रुपए का था पहला मोबाइल, आज ही के दिन हुई पहली कॉल; दुनिया में सबसे ज्यादा बिका नोकिया। 1100
  • 1999 – भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1ई का प्रक्षेपण हुआ।
  • 2000 – ब्रिटेन में एक विवादास्पद नियम लागू किया गया, जिसमें यह कहा गया कि ब्रिटेन में शरण लेने वालों को कपड़े और खाने की चीजें खरीदने के लिए सरकार से कूपन खरीदने होंगे।
  • 2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुँचे ।
  • 2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।
  • 2006 – नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
  • 2007 – नई दिल्ली में 14वाँ सार्क सम्मेलन शुरू।
  • 2010 – एप्पल का पहला आईपेड मार्केट में आया।
  • 2012 – रूस की राजधानी मास्को में भीषण आग में 17 प्रवासी श्रमिकों की मौत हुई।
  • 2013 – अफगानिस्तान के फरहा में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 46 लोग मारे गए और 100 घायल हुए।
  • 2013 – अर्जेंटीना में आयी भीषण बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत हुई।
  • 2016 – कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप जीता।
  • 2019 – अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने विरोध प्रदर्शनों के बाद छोड़ी सत्ता।
  • 2019 – गोवा में हुई मूक बधिर प्रतियोगिता में रेवाड़ी की अंजली शर्मा बनी मिस इंडिया।
  • 2020 – वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने 2020-21 के लिए भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर 2 फीसदी कर दिया , यह 30 साल का सबसे निचला स्तर होगा।
  • 2020 – विश्व बैंक (World Bank) ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत के लिए एक अरब डॉलर (करीब 7600 करोड़ रुपये) के आपातकालीन कोष को मंजूरी दी।
  • 2021 – अमेरिका समेत 3 देश उत्तर कोरिया पर परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कायर्क्रमों को बंद करने का दवाब डालने के लिए राज़ी हुए।
  • 2021 – जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में 5-दिवसीय ट्यूलिप फेस्टिवल शुरू हुआ।
  • 2021 – छत्‍तीसगढ में माओवादी हमले में सुरक्षाबलों के 23 जवान शहीद हुए।
  • 2022 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति डॉ आरिफ़ अल्वी ने नेशनल असेंबली को भंग किया।
  • 2022 – भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का 20वां संस्करण- ‘वरुण’ अरब सागर में आयोजित किया गया (30 मार्च से 3 अप्रैल तक)।
  • 2023 – नासा ने आर्टेमिस II मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों की टीम चुनी, पहली महिला और पहले अफ्रीकी अमेरिकी को एक चंद्र मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के रूप में नियुक्त किया।
  • 2023 – भूकंप के झटकों से दहली धरती, पापुआ न्यू गिनी में 7.3 तो तिब्बत के शिजांग में 4.2 रही तीव्रता।
  • 2023 – जी-20 की दूसरी पर्यटन कार्य समूह की बैठक सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में सम्पन्न हुई।

3 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

  • 1903 – कमलादेवी चट्टोपाध्याय – समाजसुधारक , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला।
  • 1914 – सैम मानेकशॉ – भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष , जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।
  • 1918 – ओलेस गोनचार, प्रसिद्ध उक्रेनी लेखक तथा उपन्यासकार।
  • 1922 – अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री डोरिस डे का जन्म हुआ।
  • 1929 – निर्मल वर्मा– साहित्यकार ।
  • 1931 – मन्नू भंडारी– साहित्यकार ।
  • 1949 – सोम प्रकाश – भारतीय राजनीतिज्ञ (भाजपा)।
  • 1952 – रवीन्द्र नारायण रवि – बिहार के राजनीतिज्ञों में से एक।
  • 1954 – डॉ. के. कृष्णास्वामी– राजनेता और फिजीशियन ।
  • 1955 – मशहूर गायक हरिहरन का जन्म हुआ।
  • 1962 – भारत की मशहूर अभिनेत्री व नेत्री जया प्रदा का जन्म हुआ।

3 अप्रॅल को हुए निधन

  • 1325 – निज़ामुद्दीन औलिया, चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत।
  • 1680 – शिवाजी- मराठा साम्राज्य के संस्थापक।
  • 1989 – विष्णु सहाय – भारत के पूर्व कैबिनेट सचिव तथा नागालैण्ड व असम के राज्यपाल रहे।
  • 2010 – अनंत लागू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक थे (कन्फर्म नहीं)।
  • 2017 – किशोरी अमोनकर – हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।
  • 2021 – भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज से कोच बने संजय चक्रवर्ती (79) का मुंबई में कोविड-19 से निधन हुआ।
  • 2021 – राधेश्याम खेमका(87) एक पत्रकार थे जिन्होने गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित कल्याण का ३८ वर्षों तक सम्पादन किया।

3 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • श्री देवा महाराज पुण्य तिथि – कार्ला (यवतमाल)।
  • भगवान श्री ऋषभदेव जी / आदिनाथ जी जन्म- तप कल्याणक ( जैन , चैत्र कृष्ण नवमी )।
  • तिर्थंकर दिवस (जैन) , छत्रपति शिवाजी महाराज स्मृति दिवस।
  • राज्यसभा स्थापना दिवस (भारत)‌।
  • हिन्दी रंगमंच दिवस।
  • आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस भारत (260वां)।

Advertise with US

Promote your school, college, coaching or institute to a focused education-seeking audience on PulsePhase.

🕻 Phone : +91 7011629336

✉︎ Email : info@pulsephase.in

Latest Posts

PREPARATION FOR BEGINNERS

Complete NEET Roadmap

From JEE Rank to Dream College: Your JoSAA Counselling Guide

CUET Compass: Your Guide to University Admissions

UPSC OPTIONAL STRATEGY

Beginner’s Guide

Scroll to Top